बाग में तेंदुए का शावक कुएं में गिरा मोटर चलाने गए किसान ने देख खाट और पिंजरे की मदद से रेस्क्यू किया
लगातार जिले में तेदुओं की देखने की सूचनाएं मिलती रहती है।

आशीष यादव धार
जिले में लगातार तेंदुए की देखने व कही घटनाएं होने की सूचना मिलती रहती है इसे पता लगाया जा सकता है कि जिले में तेंदुए की कुनबा बढ़ने लगा है,बाग वन परिक्षेत्र में एक किसान के खेत पर स्थित कुएं में एक तेंदुए का शावक गिर गया। जब किसान आज सुबह खेत पर मोटर चालू करने गया, तो उसे शावक की गुर्राहट सुनाई दी। घटना पिपरिया गांव में सोमवार देर रात की है। किसान की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर शावक को रेस्क्यू करने पहुंची। टीम ने खाट और पिंजरे की मदद से शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद शावक जंगल की तरफ भाग गया।
दरअसल, किसान कलसिंह निवासी पिपरिया गांव के खेत पर स्थित एक कुएं में दो वर्षीय तेंदुए का शावक गिर गया। किसान सुबह अपने खेत पर मोटर चलाने पहुंचा, तो उसे कुएं के अंदर शावक की गुर्राहट सुनाई दी, जिस पर कुएं में झांका, तो शावक का उसमें गिरा होना पाया। जिसकी सूचना उसने गांव वालों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने खाट और पिंजरे की मदद से तेंदुए को रेस्क्यू किया।
सरदारपुर एसडीओ संतोष रणशोरे के अनुसार, पटेलपुरा स्थित इस कुएं की एक तरफ की मुंडेर टूटी हुई थी। रात के समय शिकार की तलाश में तेंदुए का शावक इसी टूटी मुंडेर से फिसलकर कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाट और पिंजरे की मदद से शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलते ही शावक तेजी से जंगल की ओर भाग गया। इस घटना से क्षेत्र में नर-मादा तेंदुओं की उपस्थिति की पुष्टि हुई है।



