सेंधवा

सेंधवा। सन्त शिरोमणि श्री नरहरि महाराज की पुण्यतिथि मनाई

सेंधवा। सन्त शिरोमणि श्री नरहरि महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय सत्य नारायण मंदिर मे कथा प्रसादी का कार्यक्रम अहीर स्वर्णकार समाज द्वारा किया गया। जिसमे नगर के एवं मेहतगांव के समाज जन उपस्थित हुए। महाराज जी के विषय में मनोज पिंगले ने बताया कि सन्त श्री नरहरि महाराज की जन्म स्थली महाराष्ट के देवगिरी 1115 ई श्रावण मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी में हुआ था। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर उनकी पोथी पूजा व श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। जिसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन अहीर स्वर्णकार समाज पदाधिकारियों समाज कार्यकारिणी तथा महिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया। अध्यक्ष रविन्द्र वानखेड़े, उपाध्यक्ष मनोज अहिरराव, गणेश विसपुते, सतीश विसपुते, सचिव पंकज दुसाने, कोषाध्यक्ष प्रकाश विसपुते, सहसचिव संतोष भामरे सहित समाजजनों ने सन्त श्री की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संरक्षक सुनील वानखेड़े द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
b254d529 4ae9 4bc6 bc81 fcc79b496832

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!