विविध

केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा साहसी पुलिसकर्मी का सम्मान

- सरकार से करेंगे प्रमोशन की मांग

केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा साहसी पुलिसकर्मी का सम्मान

– सरकार से करेंगे प्रमोशन की मांग

इंदौर। केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के इंदौर संभाग प्रभारी डॉ. संतोष वाधवानी एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा इंदौर पुलिस के साहसी एवं जांबाज़ जवान  पंकज यादव का सम्मान किया गया।  यादव ने एरोड्रम क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक को अपनी जान की परवाह किए बिना काबू किया और अनेक नागरिकों की जान बचाई। उनके इस बहादुरी भरे कार्य ने पुलिस विभाग की गरिमा और जनविश्वास को और ऊँचा किया है।

संगठन ने इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके साहस एवं जज्बे को सलाम किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी में, सुश्री रोशनी शर्मा, गगनदीप सिंह भाटिया, गणेश चावला, डॉ संतोष वाधवानी, सुश्री सरोजिनी दुबे, श्रीमती एकता मेहता, नीरज मोटवानी, विशेष रूप से उपस्थित रहे, वही संगठन ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से यह अनुशंसा भी की है कि इस अद्वितीय साहसिक कार्य के लिए श्री यादव को सम्मानित किया जाए और पदोन्नति (Promotion) प्रदान की जाए। संगठन का मानना है कि ऐसे पुलिसकर्मी ही समाज की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा में सबसे अधिक लाभदायक सिद्ध होते हैं।

संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिसकर्मी श्री पंकज यादव के जज़्बे की सराहना की।

— केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन, इंदौर

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!