वन नेशन, वन टेक्स” लागू करने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया:- डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी

बड़वानी/राजपुर। रमन बोरखडे। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में परिवर्तन कर दिवाली पर जो सौगात दी है उसे आज देशवासी जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मना रहे है। प्रत्येक कार्यकर्ता को एक वक्ता की भूमिका निभाना पड़ेगी और मोदी सरकार द्वारा दी गई इस छूट को धरातल पर उतारकर आमजनो तक ले जाना होगा।
उक्त बात आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत राजपुर विधानसभा सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्यवक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने कही।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मे देश व प्रदेशों में कई प्रकार के अलग-अलग टेक्स लगाकर जनता पर थोपे गए व उन्हें भ्रष्टाचार की भेंट चढाकर देश की जनता को लूटने का काम किया था।
लेकिन आज “वन नेशन, वन टैक्स” कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत मे एक टेक्स लागू करने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
GST ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू हुआ यह सुधार अब “GST 2.0” के रूप में और भी सरल, पारदर्शी और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत कर रहा है।
आगे उन्होंने बाइक, कार, इलेक्ट्रॉनिक्स, खेती किसानी, शिक्षा, जीवन रक्षक दवाईया, आम घरेलू उत्पादों आदि पर कम किये टेक्स के बारे जानकारी दी, तथा आत्मनिर्भर भारत पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा बुलंद कर कहा कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूती का कारण है, स्वदेशी के इसी रास्ते से भारत आत्मनिर्भर बनेगा तथा स्वदेशी वस्तु अपनाने की आव्हान किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रबुद्धजन, व्यापारियों, उद्यमियों एवं उपभोक्ताओं का राजपुर विधानसभा का सम्मेलन मंगलवार देर शाम को राजपुर नगर के धनगर मांगलिक भवन में आयोजित किया गया।
लोकल फार वोकल को देना होगा बढ़ावा:- भागीरथ कुशवाह
कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक भागीरथ कुशवाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सौ दिनों के इस अभियान में स्वदेशी का जनजागरण करना है। मोदीजी के संकल्प 2047 तक हमे भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जिसका रास्ता स्वदेशी से होकर जाता है। हमारे देश मे बनी वस्तुओं व उत्पादों का हमे उपयोग करना है तथा स्वदेशी को जन अभियान बनाना है। स्वदेशी का जनजागरण आत्मनिर्भर भारत की पहली सीढ़ी है हमे लोकल फार वोकल पर ध्यान केंद्रित करना है तथा आने वाले दीपोत्सव पर्व पर हमें स्वदेशी वस्तुओं से घर आंगन को सजाना है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष पटेल, वरिष्ठ नेता अंतरसिंह पटेल व पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जीएसटी टेक्स में की गई कमी को मोदी सरकार का दीपावली पर एक उपहार बताया व स्वदेशी उत्पाद अपनाकर भारत को मजबूत व शसक्त राष्ट्र बनाने का आवाहन किया।
राज्यसभा सांसद श्री सोलंकी ने उपस्थिजनो को स्वदेशी वस्तु अपनाने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत सोनी व आभार मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर ने व्यक्त किया।
यह रहे मंचासीन
इस दौरान जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष द्वय पप्पू कुशवाह, भागीरथ पाटीदार व अंजना पटेल, जिलामंत्री कैलाश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनय सोनी, लोकतंत्र सेनानी सुरेश जैन, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सुखदेव यादव, तुलसीराम पटेल, शरद महाजन, जप अध्यक्ष द्वय मनोहर अवास्या एवं सरदार खन्ना व वरिष्ठ पंडु भाई मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में व्यापारी बन्धु, किसान, उपभोक्ता तथा सभी मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी व सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।