
पानसेमल। रमन बोरखड़े। पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने आज भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनहित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा और गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

मुलाकात के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया और प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों को प्रेरणादायी बताया।



