
खेतिया। राजेश नाहर।
म.प्र.शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद खेतिया, न्यायालय खेतिया, पुलिस प्रशासन खेतिया के संयुक्त तत्वावधान मे मध्यप्रदेश का 67 वां स्थापना दिवस हर्ष उल्लास से मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुये मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश के पालन मे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 7 दिवस कार्यक्रमों में आज प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

जिसमें खेतिया न्यायालय के न्यायाधीश महोदय श्री अजय उईके की विशेष उपस्थिति मे प्रभातफेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। जिसमे नगर परिषद के पार्षद, विधालय के छात्र, न्यायालय, पुलिस प्रशासन, कृषि उपज मंडी समिति खेतिया,नगर परिषद खेतिया के अधिकारी, कर्मचारी इत्यादि उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने बताया कि 7 दिवसीय कार्यक्रमों मे आगे रंगोली प्रतियोगिता, 67वे वर्ष होने के उपलक्ष्य मे 67 दियों को प्रज्जवलित किया जाएगा। साथ ही नगर मे विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा।



