.
बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में कोर्ट के बाहर जुब्बो ईरानी के अपहरण का खुलासा, पुलिस ने 2 घंटे में छुड़ाया बंधक, चार आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

.

ऑपरेशन हवालात के तहत सेंधवा पुलिस ने कोर्ट परिसर से हुए अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने महज दो घंटे में अपहृत को मुक्त कर चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार और रॉड जप्त की।पुलिस अधीक्षक बड़वानी, जगदीश डावर के निर्देशन में जिले में चोरी, लूट, डकैती और अपहरण की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन हवालात” के अंतर्गत थाना सेंधवा शहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मात्र दो घंटे में कोर्ट परिसर, किला क्षेत्र से हुए अपहरण का पर्दाफाश किया गया।

 

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

थाना सेंधवा शहर पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी —

आशीष पिता अशोक कुमरावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवझिरी कॉलोनी सेंधवा।

जय पिता अरुण धामोने, उम्र 25 वर्ष, निवासी डाक बंगला रोड सेंधवा।

चेतन पिता किशोर धामोने, उम्र 25 वर्ष, निवासी डाक बंगला रोड सेंधवा।

दिलीप पिता भाया सोलंकी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेमलिया गोई।

एक बाल अपचारी।

पुलिस ने उनके कब्जे से काले रंग की स्कॉर्पियो कार (क्रमांक MP09 CM 1365) और लोहे की रॉड जब्त की।

घटना और पुलिस कार्रवाई का विवरण

दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सेंधवा शहर में अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 140(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। फरियादी ने बताया कि आशीष कुमरावत, जय धामोने और उनके साथियों ने जुब्बो ईरानी, निवासी ईरानी कॉलोनी सेंधवा का कोर्ट परिसर से अपहरण कर लिया।
पुलिस टीम ने निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में त्वरित जांच करते हुए शहर के करीब 52 कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। जांच के बाद टीम ने बघाड फाटा सलीकला क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपहृत जुब्बो ईरानी को सुरक्षित मुक्त कराया।

पुलिस अधिकारियों की भूमिका और आगे की जांच

एसडीओपी सेंधवा, अजय वाघमारे तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी आशीष कुमरावत ने पुरानी रंजिश के कारण अपहरण की बात कबूल की है। अन्य संभावित कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।
टीम में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, एएसआई संजय पाटीदार, आरक्षक निरज डांगरे, श्यामगुण, रेवाराम, विशाल पाटिल, उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर. योगेश पाटिल (सायबर सेल बड़वानी) सहित पुलिस बल शामिल रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!