बड़वानीइंदौरभोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वानी में नया नेतृत्व: जयती सिंह बनीं नई कलेक्टर, प्रशासनिक फेरबदल से हलचल
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक तबादलों की बड़ी लिस्ट, 5 जिलों के कलेक्टरों में फेरबदल, कई अफसरों की नई जिम्मेदारियां तय

रमन बोरखड़े। मध्यप्रदेश में सोमवार देर शाम 20 आईपीएस अफसरों के तबादलों के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों की लिस्ट जारी की गई। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं।
बड़वानी को मिला नया कलेक्टर
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन जयती सिंह को बड़वानी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को उप सचिव, मप्र शासन बनाया गया है।
इंदौर और जबलपुर में बदलाव
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को यह जिम्मेदारी दी गई है। सुदाम खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के गृह संभाग में नई नियुक्ति
इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमिश्नर बनाया गया है। सरकार उन्हें पहले ही 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेला का मेला अधिकारी नियुक्त कर चुकी थी