
राजपुर। बड़वानी जिले के राजपुर स्थित वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कल रात गश्त के बाद आज सुबह 7 बजे तेंदुआ ग्राम लिम्बई के कीरत फल्या के पास मक्के के खेत में दिखा जिसके पश्चात सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की वन्यप्राणी विशेषज्ञ की टीम द्वारा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के उद्देश्य से खेत में गए परंतु फसल में ज्यादा पास जाने से तेंदुआ भाग गया। उसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर मुख्य वन संरक्षक खंडवा के निर्देशन में तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। तेंदुआ के पंजे के ताजा निशान मिलने पर उक्त स्थान पर पिंजरे पुनः स्थापित कर पिंजरों में शिकार को रख गया।तेंदुआ को पकड़ने की तलाश अभी जारी है।




