बड़वानीमुख्य खबरेराजनीतिसेंधवा
बड़वानी भाजपा जिला पदाधिकारियों की नई सूची घोषित, 19 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा जिला बड़वानी के नए पदाधिकारियों का ऐलान, जिलाध्यक्ष अजय यादव ने जारी की सूची

बड़वानी। रमन बोरखड़े। भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने 22 सितंबर 2025 को यह सूची घोषित की।
इसमें कुल 19 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार, श्री अजय कानूनगो, राम सोनोने, अंजना पटेल, भागीरथ पाटीदार और मुकेश कुशवाह, सरीता खर्ते, अशोक छोटू चौधरी सहित 7 नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। भागीरथ कुशवाह व सचिन चौहान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रियंका पवार, अमित शर्मा, जितेंद्र निकुम, बाला सेन, मेघा एकड़ी, कैलाश जायसवाल, रविंद्र कुलकर्णी और विवेक छाबड़ा को जिला मंत्री पद पर शामिल किया गया है। इसके अलावा विनय सोनी को जिला कोषाध्यक्ष और जितेन्द्र यादव को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।