
राजपुर। नगर के हेलीपैड मैदान पर भव्य पाड़ा दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें तीन जिलों से आए आठ प्रसिद्ध पाड़ों ने भाग लिया। हजारों की संख्या में ग्रामीण व नगरवासी इस रोमांचक मुकाबले को देखने पहुंचे।

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार ₹51,000 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 रखा गया था। आयोजन स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा युवा नेता अंतर सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मिश्रीलाल गवली, नपा उपाध्यक्ष आकाश बर्मन सहित विशु यादव, गोरु इंगले व पूरी टीम की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और दर्शकों के उत्साह से कार्यक्रम में जबरदस्त जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।




