
खेतिया से राजेश नाहर। बड़वानी जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में सृजन अभियान के तहत विभिन्न आयोजन हो रहे हैं पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार अनु.अधिकारी पुलिस आयुषअलावा के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक सुरेंद्र कनेश के नेतृत्व में कन्या विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अपने भविष्य के संबंध में चिंता करने को लेकर उत्कर्ष अभियान की प्रभारी महिला प्रधान आरक्षित प्रीति यादव ने यह बात कही। सुश्री प्रीति यादव ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण के साथ-साथ कन्याओं को निडर रहने वह बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से चर्चा करने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष भी सच्चाई रखने से ही निष्पक्षता से कार्रवाई की जासकती है,उन्होंने कन्याओं को कानूनी जानकारी देने के साथ प्रशासनिक सेवाओं हेतु तैयारी करने की सलाह भी दी।
सृजन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डावर के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं जिसके चलते आज बड़ी संख्या में कन्याओं की उपस्थिति में सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह चौहान व महिला प्रधान आरक्षक प्रीति यादव ने कन्याओं का मार्गदर्शन किया इस दौरान संस्था के प्राचार्य नरेंद्र पाटिल व शिक्षक संजय पटेल भी उपस्थित रहे
