बड़वानी

युवा मोर्चा ने कलेक्टर से की रामनवमी पर शराब दुकानें बंद रखने की मांग

सेंधवा।

शहर में मंगलवार शाम को कलेक्टर और एसपी आए। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रामनवमी पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लल्ला शर्मा सहित वार्ड 21 की पार्षद प्रिया विक्की वर्मा व वार्ड 17 की पार्षद मोना सचिन शर्मा ने भी कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग को आवेदन देकर रामनवमी पर शहर में शराब दुकानें बंद रखने की मांग की। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया गया कि इस वर्ष 30 मार्च, 2023 को हिन्दुओं के पावन पर्व रामनवमी का पर्व मनाया जावेगा।

IMG 20230219 WA0027 1

जिसमे विशाल रूप से जुलूस एवं झांकी निकाली जावेगी। पिछले वर्षों में देखने में आया है कि, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर शहर की फीजा को खराब किया जाता है। जिससे शहर का माहौल खराब होता है। इसलिए रामनवमी पर शहर स्थित सभी प्रकार की शराब की दुकानों को बंद रखा जाये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर फटिंग व एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शहर थाना प्रभारी राजेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!