
बड़वानी ज्ञान को पकड़ोए जीवन को सुरक्षित बनाओ।
बड़वानी। प्रत्येक घटना के पीछे एक ज्ञान छुपा होता है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति उसे घटना से सीख लेकर अपने जीवन को सुरक्षित बनाकर स्वस्थ रह सकता है। लेकिन आज का व्यक्ति इसके विपरीत आचरण कर रहा है। और अपने जीवन को बर्बाद कर लेता है। उक्त विचार योग गुरु कृष्णकांत सोनी ने भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अक्कलकुवा जिला नंदुरबार के 700 विद्यार्थियों को निशुल्क योग के गुर सिखाते हुए कहा। योगगुरु आगे बताया कि विद्यार्थियों को यदि सफलता चाहिए तो उन्हें पाप पुण्य का महत्व समझना होगा। हमारे कृत्य से सामने वाला एवं स्वयं भी दुखी होने लगे तो इसे पाप कहते हैं। हमारे कृत्य से सामने वाला एवं स्वयं भी सुखी रहने लगे तो इस पुण्य कहते हैं। सामने वाला एम स्वयं भी थोड़ा-थोड़ा दुखी सुखी रहने लगे तो इस अल्प पुण्य कहते हैं। अतः विद्यार्थियों को बुरी आदत को एक ही झटके से छोड़ देना चाहिए। धीरे-धीरे कम छोड़ने का विचार प्राय सफल नहीं हुआ करता है। विद्यार्थियों में वर्तमान समय में क्रोध, भय, निराशा, आत्महीनता आलस और असावधानी, विस्मृति आदि नजरिये के कारण वह उलझता जा रहा है। और अपने स्वास्थ्य को वह बिगाड़ लेता है। यदि वह डॉक्टर,इंजीनियर, चित्रकार, खिलाड़ी, आदि आने को क्षेत्र में सफलता चाहता है तो उसे योग प्राणायाम का अभ्यास करना होगा। तभी वह आत्महीनता एवं निराशा से दूर रह पाएगा। निशुल्क योग शिविर योग गुरु विद्यार्थियों को आसन ,प्राणायाम, जलनेति, विटहलासन ,अग्निशामक प्राणायाम, अर्थ उथित आसन आदि के गुर निशुल्क सिखाएं। इस अवसर पर प्राचार्य गणपति मस्के, शिक्षक गन विशाल पाटिल रजनीश पासवान, प्रियंका तवाटे, अविनाश तरणीकर आदि उपस्थित थे।
