बड़वानीमुख्य खबरे

खेतिया; अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिला शक्ति का सम्मान

खेतिया से राजेश नाहर।
खेतिया,,,सामाजिक क्षेत्र की संस्था संकल्प एवं स्थानीय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर शहर की नेतृत्वकर्ता महिलाओं को अपने विशिष्ठाओं के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था संकल्प द्वारा महिला दिवस पर सम्मानित महिलाओं में शामिल है,शैक्षणिक क्षेत्र में लंबे समय से प्रधान पाठक का दायित्व निभाने वाली श्रीमती विजया मोहन निकुम। गुरुवर रविंद्र नाथ टैगोर विद्यालय खेतिया की प्रधान अध्यापिका है, महाराष्ट्र के शहर के शिरपुर,रहने वाले खेतिया में ब्याही B Com, BEd,तक शिक्षित श्रीमती निकुम भी बच्चों की अच्छी शिक्षा दीक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है जिसका परिणाम है कि आज गुरुवर रविंद्र नाथ टैगोर विद्यालय में नर्सरी से 8 वी तक 400 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं,

IMG 20240308 WA0011


श्रीमती निकुम का परिवार परम्परागत कृषि कार्य से जुड़ा है,पति मोहन निकुम उन्नति शील कृषक है वही इनके दोनों बेटे डॉक्टर होकर स्वतन्त्र प्रेक्टिस कर रहे।अपने धार्मिक परिवेश व पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते बच्चों में सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास हेतु अपना प्रयास निरंतर कर रही वही परिवार की प्रमुख होकर परिवार का मार्गदर्शन कर रही,शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती विजया मोहन निकुम ने महिलाओ में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है।

IMG 20240308 WA0007


श्रीमती विजया मोहन निकुम,प्रधान अध्यापिका महिलाओं से अनेको अपेक्षा रखते हुए कहती है कि महिलाएं ही अपने बच्चों की प्रथम गुरु होती है शिक्षित होंगी तो परिवार में बच्चे शिक्षित होंगे संस्कारवान होंगे,हर माता परिवार की प्रेरणा बने, परिवार के साथ सामाजिक दायित्व को निभाने में महिलाएं सक्षम होने से समाज का उत्थान हो सकेगा।

IMG 20240308 WA0008

नगर निरीक्षक सुनीता मंडलोई खेतिया शहर में यह पहला अवसर है कि जब खेतिया शहर के थाना प्रभारी एक महिला को बनाया गया प्रतिदिन अपने कार्य को सहजता से करने के साथ-साथ शहर में भ्रमण करना, करना उनकी कार्यशैली में शामिल है MA शिक्षित सुनिता मण्डलोई खरगोन जिले की रहने वाली है,पुलिस विभाग में नगर निरिक्षक का दायित्व सफलता पूर्व निभा रही है,,इनके साथ निभाती है प्रधान आरक्षक प्रीति यादव व आरक्षक रेलम जमरा , प्रीति जो स्वयं कम ही मुस्कुराती हैं किंतु अपने कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण से कार्य करती है, रेलम खेतिया शहर से भली-भांति परिचित होकर अपना कार्य निर्भीकता से कर रही,
महिलाओं के थाने पर पदस्थापना से महिलाओं को मार्गदर्शन मिला,नगर निरीक्षक सुनिता मण्डलोई महिलाओं को सदैव परिवार हित मे कार्य करने अपनो बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करती है,सुनिता जी के सरल स्वभाव के चलते महिलाएं खुलकर संवाद कर पाती है।श्रीमती सुनिता मण्डलोई महिलाओं से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन करने के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा करती है।

IMG 20240308 WA0009

अपने दायित्व वसामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने वाली नगर पंचायत की सफाई कर्मी अनीता बाई जिन्होंने सफाई कर्मी का अपना दायित्व निभाने के साथ-साथ एक प्रशिक्षित दाई की तरह लगभग 2500 से अधिक सुरक्षित रूप से प्रसव महिलाओं के कराए हैं वही किसी महिला के प्रसव के दौरान ही 7 वी सन्तान पुत्री के रूप में होने पर परिवार की सहमति से अपने गोद में लेकर पालन पोषण कर रही ,बेटी को उच्च शिक्षा दिलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता सिद्ध की है।
आज संस्था संकल्प व नगर पत्रकार संघ द्वारा अभिनंदन किया गया।इस दौरान संस्था के सदस्यों सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
खेतिया से राजेश नाहर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!