बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: कत्थक नृत्यांगना मुस्कान नागपाल की प्रस्तुति से गूंजा एकलव्य विद्यालय का मंच

बड़वानी में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मंच पर 23 जुलाई को स्पीक मैके संस्था के तहत प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना मुस्कान नागपाल की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर छात्रों ने नृत्य कला की बारीकियों को जाना और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में 23 जुलाई को देश की कत्थक नृत्यांगना सुश्री मुस्कान नागपाल का स्पीक मैके संस्था के तहत वर्कशॉप का शानदार आयोजन हुआ। संस्था के विद्यार्थियों को न केवल मोहक कत्थक नृत्य कला को देखने का अवसर प्राप्त हुआ अपितु विद्यार्थियों को कत्थक नृत्य के प्रारंभिक तथ्यों से परिचय भी प्राप्त हुआ।

b3db44bb 3cb9 45c7 9b99 acf78f24d263
शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार गुप्ता एवं संस्था के शिक्षकों के द्वारा सुश्री नागपाल की उच्च स्तरीय कला को अत्यंत सराहा गया। साथ ही विद्यार्थी बहुत प्रफ्फुलित हुये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री विवेक श्रोत्रिय ने किया तथा आभार श्रीमती प्रतिमा वासनिक ने माना। कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल जोशी थे।

61c6e642 896f 4652 9338 9dc8119ab090

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!