.
मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में खाद संकट गहराया, किसान संघ ने दी तालाबंदी की चेतावनी, आर्य ने की तत्काल आपूर्ति की मांग

.

सेंधवा। रमन बोरखड़े। जिले सहित सेंधवा में जिले में यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत के चलते किसान बुरी तरह परेशान हैं। जिले के सेंधवा में बड़े घटिया-पटिया स्थित नगद खाद वितरण केंद्र पर पिछले 15 दिनों से रोजाना 500 से 700 किसान लंबी कतारों में खड़े होकर खाद का इंतजार कर रहे हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और समय पर खाद न मिलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को किसानों ने समय पर खाद नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए अधिकारियों से चर्चा की। किसानों ने कहा कि फसलें सूखने की कगार पर हैं और बैंक व बाजार का कर्ज लौटाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

भारतीय किसान संघ के संभागीय सदस्य मंशाराम पंचोले ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र खाद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसान संघ पूरे सेंधवा केंद्र पर ताला लगा देगा। इसके बाद जिले में तालाबंदी और चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
90befd7e 7002 4056 8c1d b4cf9500e0a4

इधर, किसानों के द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य से मुलाकात कर खाद की समस्या बताने पर आर्य ने भोपाल स्थित कृषि विभाग के संचालक अजय गुप्ता से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने सेंधवा व जिलेभर में तत्काल खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संचालक गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने भी वरला तहसील में किसानों की परेशानी को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अजजा आयोग से मिलकर समस्या रखी थी। इसके बाद आर्य ने जिला कलेक्टर से भी चर्चा की और वितरण केंद्रों पर पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार के पास खाद का पर्याप्त भंडार है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी
a3f9e9cc 9337 47d3 b726 86f2a95be6b8

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!