सेंधवा में पूज्य गिरी बापूजी के श्रीमुख से शिवकथा 17 दिसंबर से, तैयारियां अंतिम चरण में, आधा एक डमें बना भव्य पंडाल।

सेंधवा।
शहर स्थित रघुवंश पब्लिक स्कूल में 17 दिसंबर से 9 दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है।शिव कथा आयोजन को लेकर गुरुवार दोपहर में रघुवंश पब्लिक स्कूल परिसर स्थित कथा पंडाल में आयोजन समिति ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के डॉ केआर शर्मा, मनोज जोधपुरकर, राजेंद्र सिंह रघुवंशी एवं अन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गिरी बापू के द्वारा 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शिव कथा का प्रवचन दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए आधा एकड़ में पंडाल व्यवस्था की गई है। पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है। बता दें कि विश्व विख्यात पूज्य गिरी बापू द्वारा सेंधवा में 737 वी शिव कथा है।
एक नजर-
बता दे संत गिरी बापू भारत के बहुत मशहूर शिवपुराण कथा वाचक है। इनका जन्म गुजरात प्रान्त में हुआ। उनके द्वारा शिव कथा को पूरे विष्व में पहुंचाने के लिए बहुत बडा योगदान दिया गया है। बापूजी खुद भगवान शिव के अनन्य भक्त है।