तुलसी नगर पुलिया के रेटेनिंग वाल के निर्माण का विधायक हार्डिया द्वारा

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाली तुलसी नगर नाला के रेटेनिंग वाल के निर्माण हेतु क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी, वार्ड संयोजक शैलेन्द्र रावल, वार्ड सह संयोजक अमोल पाटिल एवं रहवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। यह रेटाइनिंग वाल जो कुछ साल पहले अतिवर्षा के कारण ध्वस्त हो गया था, लगभग 4 से 5 महीने में बनने की सम्भावना है। हालांकि इस रेटेनिंग वाल के निर्माण हेतु अनुमानित राशि नगर निगम द्वारा काफी पहले ही स्वीकृत कर दी गयी थी पर तुलसी नगर के पुलिया चौड़ीकरण का कार्य नहीं होने के कारण, रेटेनिंग के निर्माण का कार्य शुरू होने में काफी विलम्ब हो गया था। यह दूसरी बार है जब तुलसी नगर पुलिया के रेटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है।
क्षेत्र के पूर्व पार्षद संजय कटारिया ने कहा कि तुलसी नगर के पुलिया एवं इसके रेटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य हेतु उनके पार्षद काल में ही क्षेत्र के विधायक द्वारा भूमि पूजन किया जा चूका है।
भूमि पूजन समारोह में रहवासियों को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर तुलसी नगर कॉलोनी के शीघ्र वैध किये जाने की बात दोहरायी।