इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा मप्र में पांचवां दिन, राहुल ने राऊ में चलाई बुलेट, पीछे भागे विधायक

इंदौर।
भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में रविवार को पांचवा दिन है। रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मऊ के दशहरा मैदान से शुरू हुई। राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने बाइक चलाई। ब्लू कारपेट पर बुलेट की सवारी की। उनके साथ में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ता दौड़ते नजर आए। भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा गार्ड काबू में करते भी दिखे। सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी की विधानसभा राऊ में राहुल गांधी के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया था। पटवारी ने करीब 20 किलोमीटर तक रेट कारपेट बिछाया था। जहां रंगोली और बैनर पोस्टर लगाए गए थे। रंग-बिरंगी कतरन उड़ा कर भी राहुल का स्वागत किया गया। रविवार सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई। दो घंटे बाद राहुल ने राऊ में मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया। यात्रा यहां करीब आधे घंटे रुकी रही। सुबह करीब 9.45 बजे यात्रा राऊ-इंदौर के बीच अपने पहले पड़ाव पर पहुंची। अब यहां कुछ घंटे आराम के बाद यात्रा दोपहर 3.30 बजे फिर शुरू होगी और राजबाड़ा तक जाएगी।