धार

धरमपुरी नगरीय निकाय के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न

धरमपुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु, पिछड़े वर्ग की महिला के लिए पूर्व में ही आरक्षित हो चुकी है’
धरमपुरी नगर परिषद चुनाव हेतु वार्ड आरक्षण की स्थिति

धरमपुरी से शाहीद पठान की रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा , 19 नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण किए जाने के संबंध में कार्यक्रम घोषित कर दिए गए । इसके अंतर्गत , संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर को, वार्ड आरक्षण की कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। इसके तारतम्य में जिला धार कलेक्टर कार्यालय में, धरमपुरी नगरीय निकाय के वार्ड आरक्षण हेतु प्रक्रिया आज संपन्न हुई। वही धार जिले में 9 नगरीय निकाय, नगर पालिका परिषद धार , नगर परिषद सरदारपुर, नगर परिषद राजगढ़ , नगर परिषद कुक्षी, नगर पालिका परिषद मनावर , नगर परिषद धरमपुरी, नगर परिषद धामनोद, नगर परिषद डही, नगर पालिका परिषद पीथमपुर का कार्यकाल हो रहा हैं। जिनका कार्यकाल 8 फरवरी 2023 को समाप्त होगा। इस हेतु धरमपुरी नगरीय निकाय के वार्ड आरक्षण हेतु , नगर परिषद धरमपुरी में, 24 .11. 2022 को कलेक्टर सभाकक्ष धार में दोपहर 3र बजे प्रक्रिया हुई। जिसमें धरमपुरी नगर परिषद चुनाव हेतु वार्ड आरक्षण की स्थिति ’वार्ड क्रमांक 1’ अनारक्षित महिला, ’वार्ड क्रमांक 2’ अनुसूचित जाति मुक्त,’वार्ड क्रमांक 3’ अनारक्षित महिला, ’वार्ड क्रमांक 4’ पिछड़ा वर्ग महिला, ’वार्ड क्रमांक 5’ पिछड़ा वर्ग मुक्त, ’वार्ड क्रमांक 6’ अनुसूचित जनजाति मुक्त, ’वार्ड क्रमांक 7’ अनारक्षित महिला, ’वार्ड क्रमांक 8’ पिछड़ा वर्ग मुक्त, ’वार्ड क्रमांक 09’ अनारक्षित महिला, ’वार्ड क्रमांक 10’ पिछड़ा वर्ग महिला, ’वार्ड क्रमांक 11’ पिछड़ा वर्ग महिला, ’वार्ड क्रमांक 12’ अनारक्षित मुक्त, ’वार्ड क्रमांक 13’ अनारक्षित मुक्त, ’वार्ड क्रमांक 14’ अनारक्षित मुक्त, ’वार्ड क्रमांक 15’ अनारक्षित मुक्त,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!