बड़वानीमुख्य खबरे

खेतिया में लोक अदालत सम्पन्न, दम्पति ने किया साथ रहने का फैसला


खेतिया। राजेश नाहर।

लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का सर्व व सुलभ साधन है, जहां ना कोई पक्ष हारता है ना कोई पक्ष जीतता है। इसी मूल भावना के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद तिवारी के नेतृत्व में मार्गदर्शन में न्यायालय खेतिया में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए न्यायाधीश अजय उइके ने यह बात कहीं। आज संपन्न हुई लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश अजय उइके ने तहसीलदार राकेश सस्तिया, नायब तहसीलदार सुनील सिसोदिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेतिया यशवंत शुक्ला पानसेमल शिवजी आर्य, थाना प्रभारी नगर निरीक्षक खेतिया सी एस बघेल पानसेमल थाना प्रभारी लाखनसिंह बघेल सहित बैंक अधिकारियों व अभिभाषक, दिनेश जोशी, मनोज वर्मा, संजय पंडित, जमीर शेख, संजय पटेल न्यायलयीन कर्मचारियों की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन कर किया।
न्यायाधीश अजय उइके के समझाने पर व परिवार का मार्गदर्शन करने पर ग्राम मनकुई की पूजा अपने पति रोहित के साथ अपने घर गई। पूजा व रोहित कुछ महीनों से अलग रह रहे थे आज न्यायाधीश अजय उइके की पहल पर वे दोनों साथ रहने को राजी हुए व साथ ही अपने घर गए। जिस पर न्यायाधीश ने उन्हें समझाइश देने के साथ एक पौधा भी भेंट किया है। आज संपन्न हुई लोक अदालत में 318 प्रकरण रखे गए। जिनमें 45 प्रकरणों का निराकरण हुआ। दीवानी एक प्रकरण निराकृत होकर लोग 7 लोग लाभान्वित हुए अपराधिक 19 प्रकरण निराकृत जिनमें 72 लोग लाभान्वित, पर काम में लिखित अधिनियम के 4 प्रकरण निराकृत किए। जिनमें 5 लाख 75 हजार की राशि का अवार्ड पारित किया गया। जिनमें जिनमें 8 लोग लाभान्वित हुए। विविध प्रकरण 21 निराकृत होकर 72 लोग लाभान्वित हुए तथा 698832 का अवार्ड पारित किया गया। साथ ही बैंक नगरपालिका के रखे गए प्रकरणों में से 161 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 1221257 की राशि वसूल की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!