भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

भारत जोड़ो यात्राः पीसीसी चीफ कमलनाथ को यात्रा की तैयारियों की जिम्मेदारी, मप्र के कांग्रेस नेताओं जिम्मेदारी

भोपाल। राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा की तैयारियों की जिम्मेदारी कमलनाथ ने अपने हाथों में ली है। यात्रा के मध्यप्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा रोज समीक्षा बैठक लेंगे।यात्रा के लिए अलग-अलग नेताओं को हर काम के लिए एक प्रभारी बनाया गया है। ये प्रभारी 30 अक्टूबर को आंध्रप्रदेश जाकर यात्रा में शामिल होकर पूरा मैनेजमेंट देखेंगे। सरकारी परमिशन से लेकर खाद व्यवस्था और यात्रियों के रुकने तक इंतजाम प्रभारियों के जिम्मे होगा।
इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी-
गोविंद सिंह को प्रशासन से परमिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सज्जन सिंह वर्मा को आम सभाएं आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। खान पान की व्यवस्था विधायक संजय शुक्ला, नीरज दीक्षित संभालेंगे। विधायक विशाल पटेल, संजय शुक्ला यात्रियों की रुकने की व्यवस्था देखेंगे। अजय सिंह मॉनिटरिंग करेंगे, निलय डागा परिवहन की जिम्मेदारी निभाएंगे। यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए 70 विधायकों को भी लगाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!