बड़वानी

सेंधवा। भाजपा अजा मोर्चा ने बिजासन घाट पर मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

सेंधवा।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर मां बिजासन के मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ बालकृष्ण युवराज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि और रत्नाकर के नाम से भी जाने जाते है। क्योंकि आदिकाल में सर्वप्रथम संस्कृत भाषा में महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की। देश में राम राज्य की नींव रखी। उन्होंने बताया कि जो आज महर्षि वाल्मीकि है एक समय में कुख्यात डाकू थे।ऐसा एक कथा में उल्लेखित है। जिस उन्होंने पढा है। हालांकि इसमें कितनी सत्यता है इसकी पुष्टि वे नहीं करते हैं। कथा अनुसार वाल्मीकि जी नेनलारद मूनि को लूटने का प्रयास किया तो नारद मुनि ने कहा कि आप जो यह अकरम करते हो या जो पाप करते हो इसका भागी क्या तुम्हारा परिवार भी है? इस सवाल ने उन्हें झकझोर दिया । उन्होंने अपने परिवार से जाकर पूछा कि वे जिस तरीके से यह काम करके आप लोगों का भरण पोषण करता है तो क्या आप इसके भागीदारी होंगे। परिवार ने साफ इनकार कर दिया। तब जाकर उनका ह्रदय परिवर्तन हुआ। उन्होंने भगवान राम को अराध्य मानकर उनकी भक्ति में लीन हो गये।वे रत्नाकर से वाल्मीकि बन गए। वाल्मीकि रामायण इस देश का सबसे पवित्र गृंथ माना जाता है। इसलिए समाज उनको अपना आराध्य मानता है। इसलिए हमें उनके कर्मों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। दूसरी ओर बिजासन घाट की समस्या पर उन्होंने कहा कि यहां पर आप लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। मां बिजासन की कृपा से आप धन-धान्य से परिपूर्ण है। सरस्वती का अभाव दृष्टिगत हो रहा है। यहां पर शिक्षा का मंदिर होने की आवश्यकता है। किंतु 350 घरों की बस्ती में एक प्राथमिक विद्यालय नहीं है।इस बात को वे अजा मोर्चे के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक पहुचाएगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि महाराष्ट्र के पलासनेर गांव के सरपंच छोटू कोली उपस्थित थे। उन्होंने भी बिजासन क्षेत्र में शिक्षा का नवीन अलग जगाने की उम्मीद जगाई है। आने वाले समय में सकारात्मक दिशा में काम करेंगे।उनके साथ पलासनेर के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी प्रकार मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम बकतरिया पंचायत के उपसरपंच राजा कोली ने भी समाज को एकत्रित होकर अधिकारों से लड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश कोली ने किया। राजा कोली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अजा मोर्चा के सेंधवा ग्रामीण मंडल के महामंत्री कमल भंडारे उपस्थित थे। इस प्रकार महेंद्र कोली, दशरथ कोली, अजय कोली गौरव कोली राहुल कोली उमेश कोली प्रतिक कोली पंकज कोली सोनू कोली राहुल कोली गजेंद्र कोलीग रवि कोली राकेश कोली बद्री कोली आदि सैकड़ों संख्या में वाल्मीकि भक्त और अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो-
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!