खरगोन

कसरावद; गायत्री प्रज्ञा संस्थान पर हो रहा नियमित अनुष्ठान व यज्ञ रू

कसरावद। इसहाक पठान की रिपोर्ट
गायत्री प्रज्ञा संस्थान पर शारदीय नवरात्र में गायत्री परिजनों द्वारा गायत्री महामंत्र के जप अनुष्ठान तथा नियमित यज्ञ का क्रम चलाया जा रहा है। इसमें उपस्थित परिजन प्राणी मात्र के कल्याण तथा सबके सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना से नियमित यज्ञ देवता को भावभरी आहूतियां समर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में ब्रह्मवेला में प्रातः 6 से 7 बजे तक प्रज्ञा संस्थान पर प्रतिदिन 15-20 भाई-बहनों द्वारा भागीदारी कर 1 घंटे का सामूहिक जप तथा 7रू30 से 8रू30 बजे तक यज्ञ का क्रम चलाया जा रहा है‌। इसके अतिरिक्त गायत्री परिवार से जुड़े अन्य परिजन भी अपने घरों पर 9 दिनों में माता की आराधना स्वरूप 24000 गायत्री महामंत्र का जप कर लघु अनुष्ठान कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!