बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली में कांग्रेस का सरेंडर, भाजपा की रायली पटेल निर्विरोध अध्यक्ष, पठान किराडे निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

निवाली।
बडवानी जिले के निवाली से बडी खबर आ रही है। यहां गुरूवार को हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की रायली बाई पटेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई है। जी हां आपको बता दे यहां कांग्रेस ने सरेंडर कर दिया था। जिसके चलते भाजपा की रायली बाई निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई है। बता दे 12 सीट वाली निवाली जनपद में से 10 पर भाजपा समर्थित जनपद सदस्य जीते है। वहीं मात्र दो पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे। जिसके चलते कांग्रेस ने यहां अपना कोई भी उम्मीदवार खडा नहीं किया। जिसके चलते भाजपा को जीत मिल गई। भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुषी का महौल है। कार्यकर्ता ढोल ताषों पर नाचते हुए आतिषबाजी कर रहे है। बता दे रायली बाई पटेल के अध्यक्ष बनने के साथ ही यह वझर से दूसरा अध्यक्ष बन गया है। पिछले तीन कार्यकाल से ग्राम वझर और मंसूर से ही जनपद अध्यक्ष बन रहे हैं। 2010 से 2015 तक वझर की जसमा बाई और 2015 से 2022 तक मंसूर के विकास डावर अध्यक्ष रहे है।

भाजपा में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओ में उत्साह-
इस अवसर पर सभी जनपद सदस्य, प्रभारी मोहन जोशी, छोटु चोधरी, रोहित गर्ग, मंडल अध्यक्ष महेश वरसाले, पूर्व जनपद अध्यक्ष विकास डावर, संतोष गुप्ता, शोभाराम सेनानी, योगेश सोनी, संतोष राठौड़, अपूर्व ब्राह्मणे, अखिलेश सोनी, दिनेश वाणी, रमेश पाटीदार, सादिक शेख आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20220728 WA0035
भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुषी का महौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!