बड़वानी ;नर्मदा नदी के बढ़ते हुए जल स्तर के मद्देनजर सभी अधिकारी रहे अलर्ट पर-कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा

बड़वानी।
ओंकारेश्वर एवं पुनासा डेम के 15-15 गेट खोले जाने से नर्मदा नदी के जल स्तर में सतत् वृद्धि हो रही है। इसकी जानकारी नर्मदा किनारे बसे ग्रामों के लोगों को दी जाये। साथ ही नर्मदा में स्नान हेतु जाने वाले, मछली पकड़ने वाले मछुआरो, नाव चलाने वाले नाविकों को भी घाटों पर जाने नही दिया जाये। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाये। सभी अधिकारी अलर्ट रहे क्योकि मैदानी स्तर पर आवश्यकता होने पर किसी भी अधिकारी की ड्यूटी कही पर लगाई जा सकती है।
कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने उक्त बाते सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कही। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि हमारे यहां तेज वर्षा नही हो रही है, परन्तु नर्मदा के उपरी कछार में वर्षा होने से हमारे यहां जल स्तर में वृद्धि हो रही है। अतः हम लोगों को जागरूक करे तथा ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को नर्मदा किनारे जाने से रोके। साथ ही बाढ़ की स्थिति होने की संभावना जैसे ग्रामों को तुरंत खाली करवाकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाये।