15 गावों के 400 कावड़िए आस्था की कावड़ उठा निकले 5 दिवसीय श्रद्धा पैदल यात्रा पर ओंकारेश्वर

जुलवानिया। अखिलेश साहू।
बुधवार को नगर से ओंकारेश्वर के लिए कावड यात्रा शुरू हुई। कावड यात्रा में 15 गांव के 400 कावडिए षामिल हुए। डीजे की धून पर भगवान शिव के भजन व महाकाल की भक्ती के गीतों के साथ कावड यात्रा रवाना हुई। यात्रा के पूर्व यात्रा संयोजक अजय यादव द्वारा गांव के डेब नदी स्थित मुक्तिधाम पर पौधरोपण किया गया। दशहरा मैदान से एकत्रित कावड़ियों के साथ शुरू हुई यात्रा का गांव में जगह – जगह स्वागत किया गया। पुलिस थाने के सामने स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ बाबा की पूजा अर्चना व अभिषेक कर श्रद्धा पैदल कावड़ा में शामिल कावड़िए औंकारेश्वर के लिए रवाना हुए।
यात्रा संयोजक अजय यादव ने बताया कि देश की सुख – समृद्धि , शांति व भाईचारे तथा देश में एक बार फिर बढ़ती कोरोना महामारी से निजात की कामना लिए यात्रा प्रारंभ की है। यात्रा का लगातार यह 15वां वर्ष हैं। प्रशासन के पॉलीथिन प्रतिबंध का पालन करते हुए इस बार यात्रा में पॉलीथिन का उपयोग पूर्णतः बंद रहेगा। यात्रा में शामिल कावड़िए भोजन थाली व दैनिक उपयोग की वस्तुएं स्वयं साथ रख रहे हैं। यात्रा प्रभारी जीतू यादव ने बताया यात्रा में 15 गावों के 400 कावड़िए शामिल हुए हैं। 5 दिनी यात्रा 25 जुलाई सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। जहाँ भगवान औंकारेश्वर व ममलेश्वर का जलाभिषेक किया जायेगा। श्रद्धा पैदल कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी शामिल होकर एबी रोड़ बायपास तक गई। इस दौरान अंतर पटेल, दीपक शर्मा, अखिलेश साहू, गौरव शर्मा, गोलू यादव, आकाश यादव, शेखर परमार, जितेन्द्र माहुले, रवि महाजन, रंजीत परमार, सुरेश साहू, बबन यादव, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।