बडवानी; बडवानी की ठीकरी व निवाली नगर परिषद में भाजपा का कब्जा, निवाली में कांग्रेस का सूपडा साफ

बडवानी जिले की निवाली और ठीकरी नगर परिषद के परिणाम बुधवार को आए। दोनों जगह कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। निवाली में तो कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया। निवाली नगर परिषद में भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस सिर्फ 1 सीट ला पाई है। यहां 5 सीटो पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस प्रकार निवाली में कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया है। निवाली परिषद के 15 वार्डों के परिणामों में भाजपा ने वार्ड नं 1, 2, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14 में जीत प्राप्त की। वही कांग्रेस सिर्फ एक सीट वार्ड नं 15 से जीत हासिल कर पाई। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने वार्ड नं 3 ,4, 5, 6,11 पर जीत हासिल की है।
अब बात करते है ठीकरी नगर परिषद की। ठीकरी में भाजपा के 8 उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के 5 तो दो निर्दलीय ने भी बाजी मारी है। ठीकरी में वार्ड के परिणामों में भाजपा उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 8, 9, 13, 15, में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 3, 6, 7, 11 ,12 में जीत दर्ज की। इसी प्रकार निर्दलीय ने वार्ड 10 और 14 वार्ड में जीत का परचम फहराया। जीत के बाद भाजपा उम्मीदवारों ने निवाली और ठीकरी में विजय जुलूस निकाला। ठीकरी में विजय जुलूस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन सहित पूर्व सांसद भी जीत का जश्न मनाते नजर आए। वहीं निवाली में चुनाव प्रभारी सेंधवा नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी जष्न में शामिल हुए।