मध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीति

बुरहानपुर भाजपा की माधुरी ने कांग्रेस की शहनाज को 588 वोटों से हराया, औवेसी की पार्टी तीसरे स्थान पर

बुरहानपुर। कड़े मुकाबले में भाजपा की माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज को 588 वोटों से पराजित कर दिया है,नगर निगम की कुर्सी पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है 6 चरणों की काउंटिंग में 4 बार भाजपा तो 2 बार कांग्रेस आगे रही, माधुरी पटेल को 52629 तो शहनाज को 52241 वोट मिले, तीसरे नंबर पर औवेसी की पार्टी रही, जिसे 10322 वोट मिले।

मतगणना स्थल के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी
24 वार्डों में भाजपा और 23 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है। स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में बुरहानपुर के 7 महापौर प्रत्याशी और 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की मतगणना हो रही थी। नगरीय निकाय के लिए मतदान 6 जुलाई को हुआ था, जिसमें 68.98 फीसदी मतदान हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!