खरगोन। 14 सीट पर भाजपा तो 9 पर कांग्रेस का दावा,भाजपा-कांग्रेस दोनों कर रहे अध्यक्ष बनाने का दावा, पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू:निर्दलियों पर टिकी है सबकी निगाह,

खरगोन जिला पंचायत की 26 सीटों में से 14 से सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराने की बात कह रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 9 सीटों पर जीत दर्ज कराने का दावा कर रही है। अब सभी की निगाहें निर्दलीयों पर हैं।दोनों शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि परिणाम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसी सब के बीच 2 सीटों पर निर्दलीय ओर एक सीट पर जयस भी जीत का दावा कर रही है। भाजपा के पंचायत निवार्चन प्रभारी परसराम चौहान ने बताया कि जिला पंचायत की 26 सीटों में से 14 से अधिक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस विधायक व जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी ने बताया कि जिला पंचायत में 9 से अधिक सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय हुए है। वहीं कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीद्वारों ने भी जीत दर्ज करवाई है। वर्तमान में सामने आ रहे रुझानों को देखा जाए तो जिला पंचायत पर भाजपा के पाले में जाती दिखाई दे रही है। अब कांग्रेस मैदान में वापसी के लिए क्या उलटफेर करती है। यह तो परिणामों की घोषणा के बाद ही पता चलेगा।