
केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी तीन महीने बाद ,कपल की फैमिली ने तैयारियां की शुरू भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल और एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब दोनों अगले तीन महीनों के बाद अक्टूबर या नवंबर में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया की फैमिली से मिलने के लिए मुंबई आए थे। इतना ही नहीं राहुल और अथिया दोनों अपनी फैमिली के साथ अपने नए घर को देखने भी गए थे। दोनों अपने नए घर में चल रहे काम की प्रोग्रेस को देखने के लिए वहां पहुंचे थे। कपल की शादी अगले तीन महीने बाद मुंबई में होने की उम्मीद है। दोनों परिवारों के लिए यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। शादी की हर तैयारियों की देखरेख खुद होने वाली दुल्हन अथिया कर रही हैं।