बड़वाह। बड़वाह के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार… एसडीएम बोले पेट्रोल डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध…अफवाहों से बचने की की अपील…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह में पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ रही हैं।
जिसको लेकर एसडीएम सत्यनारायण दर्रों ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
एसडीएम दर्रों ने नागरिकों से अपील की है कि ब्लाक के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा मे पेट्रोल डीजल उपलब्ध है। और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
वही हाकिम ब्रदर्स पेट्रोल पंप संचालक इसूबअली ने भी किसी भी प्रकार की पेट्रोल की कोई कमी नहीं होना बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे पंप पर पर्याप्त मात्रा मे पेट्रोल उपलब्ध है। नागरिकगण अफवाहों के चलते भीड़ लगाकर अपने वाहनों मे पेट्रोल भरवा रहे है।



