बड़वाह। लोदी बी के सरपंच द्वारा आदिवासी व्यक्ति के साथ जातिसूचक अपशब्दों साथ जान से मारने की धमकी देने पर एफआईआर हुई दर्ज

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोदी बी के सरपंच अर्जुन ओंकार सिंह कौशल द्वारा आदिवासी समाज के मुकेश पिता सूरसिंग रावत के बीच 20 मार्च की रात्रि एक निजी ढाबे पर जातिसूचक अपशब्दों के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला रविवार को जयश संगठन के पदाधिकारियों व समाजजनों के साथ बड़वाह पुलिस थाने पहुंचा।
जहां फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जयश अध्यक्ष नानूराम डावर व प्रभारी चेतन मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया कि गत माह पूर्व पिछले वर्ष ग्राम पंचायत लोदी बी के सरपंच अर्जुन द्वारा पटवारी महिला को बंधक बनाने के मामले को लेकर जयश संगठन के द्वारा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
उसी पुरानी रंजिश निकालते हुए ग्राम पंचायत लोदी बी में निवासरत आदिवासी समाज के मुकेश पिता सूरसिंग रावत जाति भिलाला को सरपंच द्वारा 20 मार्च को ग्राम रामकुल्ला स्थित एक निजी ढाबे पर आपत्तिजनक जाति सूचक शब्द व गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का प्रयास व जान से मारने की धमकी दी गई थी।
उसी संबंध में संगठन के कार्यकर्ता व समाजजनों द्वारा थाने पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करवाई है।



