.
इंदौर

समूचा तिलक नगर गूंज उठा साईं बाबा के जयघोष से, घर-घर हुआ 

पालकी का पूजन, परिंदों को दाना-पानी के लिए भेंट किए सकोरे   

.

समूचा तिलक नगर गूंज उठा साईं बाबा के जयघोष से, घर-घर हुआ

पालकी का पूजन, परिंदों को दाना-पानी के लिए भेंट किए सकोरे

केन्द्रीय साईं सेवा समिति की प्रभात फेरी की अगवानी में समूचा क्षेत्र सजा दुल्हन की तरह – आज स्कीम 71 क्षेत्र में

 

इंदौर। केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में रविवार सुबह तिलक नगर क्षेत्र में निकली साईं पालकी यात्रा और प्रभात फेरी का जबरदस्त स्वागत और पूजन हुआ। क्षेत्र के घर-घर रंगोली, दीपक एवं पुष्प सज्जा के नज़ारे देखने को मिले। शहर के 200 से अधिक साईं मंदिरो से जुड़े भक्तों ने तिलक नगर क्षेत्र में रहवासियों को मूक परिंदों को ग्रीष्म काल में दाना-पानी देने के लिए सकोरे भी भेंट किए। क्षेत्र के साईं भक्त समीर-अनु जोशी के निवास से निकली बाबा की पालकी यात्रा का क्षेत्र के 40 मंचों से पुष्प वर्षा, चन्दन, अभीर, गुलाल एवं फलों का वितरण कर स्वागत किया गया। भजनों पर नाचते गाते साईं भक्तों ने ऐसा उत्साह दिखाया कि समूचा तिलक नगर साईंमय हो गया। रविवार को निकली साईं पालकी यात्रा ने अब तक के सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर साईं भक्तों में नए उत्साह और जोश का वातावरण बना दिया। साईं भक्तों ने ग्रीष्मकाल में अपने घर आँगन में मूक परिंदों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प भी लिया।

केन्द्रीय साईं सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव एवं समीर जोशी ने बताया कि भजन गायक प्रदीप परमार और ध्रुव सेठी ने अपने भजनों से साईं भक्तों को पूरे समय मंत्रमुग्ध बनाकर थिरकाए रखा। इस दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, पार्षद राजेश उदावत, जयकिशन बोरासी, अमन बजाज, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, आलोक खादीवाला, राजेश जोशी (धुलिया), चंदू कुंजीर, संजय दुबे, अंकित दुबे, पूरब कपूर, दिलीप बोरासी, विनीत जोशी आदि ने आरती में शामिल होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई, वहीं केन्द्रीय समिति की ओर से मुरारी बोरासी, धीरज गोयल, आनंद सिंह चौहान, दीपेश मालवीय, आशुतोष सैनी, संजीव सेठ, शैलेष जैन लाला, जिनेश झांझरी, राजू सोलीवाल, विनय महेश बोरासी, टिन्नू पाल, दिनेश पहलवान, विकास गोयल, निलय जोशी, भुरु यादव, विजय सिंह बिसेन, नीरज यादव, पिंटू यादव, पंकज डोंगरे, नीलू हार्डिया, संजय पालीवाल, देवेन्द्र मैथिल एवं राजेश सचान सहित बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने क्षेत्र के रहवासियों को 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता दिया। मातृशक्ति की ओर से निशा चौहान, निशा चौधरी एवं लतिका चंद्रातेरे ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

आज स्कीम 71 क्षेत्र में – सोमवार 23 मार्च को सुबह 5.30 बजे से स्कीम 71, सेक्टर डी स्थित ज्ञानेश्वर होल्कर के निवास से तथा 24 मार्च को भैरव भवानी मंदिर, भोई मोहल्ला रामबाग चौराहा के पास विनय प्रदीप यादव के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। 25 मार्च को शाम को बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक मनुहार यात्रा निकालकर 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह 5 बजे साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में निकलने वाली साईंराम पालकी यात्रा का न्योता दिया जाएगा। समूचे यात्रा मार्ग को बाबा के भक्तों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!