.
विविध

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ ने निकाला

गणगौर का भव्य बाना, 40 महिलाओं का सामूहिक उद्यापन

.

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ ने निकाला
गणगौर का भव्य बाना, 40 महिलाओं का सामूहिक उद्यापन

इंदौर, 22 मार्च। आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास की मेजबानी में विमानतल मार्ग स्थित श्री श्री विद्याधाम पर न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा गणगौर का भव्य बाना निकालकर 40 सौभाग्यवती महिलाओं के गणगौर व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया। इस मौके पर समाज की 300 से अधिक महिलाओं ने परम्परागत परिधान में सज-धजकर ढोल-ढमाकों सहित सियाराम बाबा मंदिर से 60 फीट रोड, पेट्रोल पंप के पास से होते हुए विद्याधाम तक भव्य बाना भी निकाला।
न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं महामंत्री सुरेश शर्मा “काका” ने बताया कि रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रकोष्ठ कि ओर से श्रीमती सरस्वती शर्मा, भारती शर्मा, साधना शर्मा, सुमित्रा शर्मा, अनीता भंडारी, स्वाति शर्मा, जया शर्मा, रंजना शर्मा, दीपा शर्मा, प्रीति पंडित, प्रीति शर्मा एवं हेमा शर्मा सहित प्रकोष्ठ की बहनों ने गणगौर महोत्सव की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देकर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ इस पर्व को आत्मसात किया। महिलाओं और युवतियों के अनेक युगल इसर और गौर के रूप में श्रृंगारित होकर बग्घियों में विराजित थे। गणगौर के बाने में महिलाओं ने गणगौर को मस्तक पर धारण कर नाचते-गाते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। बाने में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाने के पश्चात विद्याधाम पर सबके लिए भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।
महोत्सव में ओमप्रकाश शर्मा एवं अखिलेश शर्मा ने गणगौर बाना, राजकिशोर शर्मा एवं सुमन शर्मा ने उपहार, सुनील भंडारी, राजेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, मनोज शर्मा एवं अरविन्द शर्मा ने भोजन तथा चिन्मय शुक्ला, आशीष मिश्रा, सूरज शर्मा, दिलीप शर्मा कांगा एवं आनंद शर्मा ने पंगत व्यवस्था, अतुल शर्मा एवं मनीष शर्मा ने पंडाल एवं पेयजल तथा बिजली, अनुराग शर्मा ने केटरिंग, सुमन शर्मा, संतोष तिवारी, मुकेश शर्मा, हेमंत शर्मा एवं देवेन्द्र शर्मा ने स्वागतमंच एवं जलपान की व्यवस्थाएं संभाली। अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा काका, डॉ. लोकेश जोशी एवं प्रमोद जोशी, धर्मेश शास्त्री, विनय शर्मा आदि ने सभी व्यवस्थाओं में समन्वय बनाते हुए इस महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने में अपना योगदान किया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!