.
विविध

विश्व जल दिवस पर इंदौर का संकल्प: नदी को अर्पित किया स्वच्छ जल, बचाने का लिया प्रण”

अभ्यास मंडल

.

“विश्व जल दिवस पर इंदौर का संकल्प: नदी को अर्पित किया स्वच्छ जल, बचाने का लिया प्रण”

 

SAVE 20260322 132743 SAVE 20260322 132721

इंदौर। *विश्व जल दिवस के अवसर पर अभ्यास मंडल द्वारा कृष्णपुरा छत्री घाट पर आयोजित*
कान्ह–सरस्वती नदी पुनर्जीवन संकल्प कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पर्यावरणविद शंकर गर्ग ,ओ पी जोशी, सुनील व्यास ने उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर संबोधित करते हुए सामूहिक जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
*इस अवसर पर सभी ने पहले कृष्णपुरा घाट की सफाई की, लोटे सकोरे से शुद्ध मन से शुद्ध जल नदी अर्पित किया*
गर्मी में पक्षी को पानी पिलाने के लिए सकोरे मिट्टी के बर्तन का वितरण भी किया गया
इस अवसर पर श्याम सुंदर यादव ने जल संरक्षण और कान्ह सरस्वती नदी पुनर्जीवित करने की शपथ दिलाई
दिलिप वाघेला, बसंत सोनी, किशन सोमानी, निर्मल कुमरावत, इशाक चौधरी, मनीष भालेराव, यश जायसवाल,सौरभ गौसर मनीषा गौर, वैशाली खरे, रामेश्वर गुप्ता, मुरली खंडेलवाल आदि उपस्थित थे
कार्यक्रम संचालन मालसिंह ठाकुर ने किया ओर आभार स्वप्निल व्यास ने माना

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!