
*फैशन के मंच से स्वच्छता का संदेश*
*निगम एवं DSIFD का “RRR थीम” स्ट्रीट फैशन वॉक*
*वेस्ट से बने बेस्ट रहे आकर्षण का केंद्र*
*री यूज़ कपड़े से बनाई राजवाड़ा की प्रतिकृति का किया लोकार्पण*
इंदौर। *महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल* के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम एवं DSIFD द्वारा “Reduce, Reuse, Recycle (RRR थीम)” पर आधारित एक अनूठा स्ट्रीट फैशन वॉक का आयोजन आज 56 दुकान क्षेत्र में किया गया।
*कार्यक्रम में आयुक्त क्षितिज सिंघल, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह की विशेष उपस्थिति में स्ट्रीट फैशन वॉक का आयोजन आज 56 दुकान क्षेत्र में* हुआ। *इस अवसर पर री यूज कपड़े से बनी राजवाड़ा की कलाकृति का लोकार्पण* किया गया। आयोजन ने फैशन को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी प्रयास किया।
*अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि इस फैशन वॉक का मुख्य आकर्षण वेस्ट कपड़ों एवं रीसायकल्ड मटेरियल से तैयार किए गए आकर्षक, इनोवेटिव एवं स्टाइलिश परिधान रहे। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता से यह सिद्ध किया कि जिसे हम सामान्यतः कचरा समझते हैं, वही सही सोच और प्रयास से फैशन का नया ट्रेंड बन सकता है।
इस आयोजन के माध्यम से “Reduce, Reuse, Recycle” के सिद्धांतों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश आमजन तक पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने इंदौर को पुनः स्वच्छता में देश का नंबर 1 शहर बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों एवं शहरवासियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल मिला। Christian Eminent College एवं DSIFD के सहयोग से आयोजित यह पहल केवल एक फैशन वॉक नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान के रूप में सामने आई।

यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि फैशन इंडस्ट्री भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस पहल ने शहर में नई सोच, नई दिशा और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सशक्त किया।




