.
देश-विदेश

राष्ट्रीय मंच पर इंदौर के डॉ. रोहित और डॉ. रक्षित अग्रवाल को मिला सम्मान

84वीं ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी

.

राष्ट्रीय मंच पर इंदौर के डॉ. रोहित और डॉ. रक्षित अग्रवाल को मिला सम्मान

इंदौर,| जयपुर में आयोजित 84वीं ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इंदौर के दो युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों डॉ. रोहित अग्रवाल और डॉ. रक्षित अग्रवाल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की।

 

इस प्रतिष्ठित मंच पर इंदौर के जाने-माने रेटिना विशेषज्ञ एवं रोहित आई हॉस्पिटल के डॉ. रोहित अग्रवाल को “इंटरनेशनल ऑप्थैल्मिक हीरोज ऑफ इंडिया” सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान रेटिना वर्ल्ड कांग्रेस 2025, मियामी, यूएसए में “बेस्ट वीडियो अवॉर्ड” जीतने के लिए प्रदान किया गया, जो भारतीय चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है।

 

डॉ. रक्षित अग्रवाल ने वर्ष 2025 का एआईओएस फिजिकल पोस्टर अवॉर्ड जीता। उन्हें “कॉर्निया में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर” के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें उन्होंने “द अल्सर ईएमआरः इम्प्लीमेंटिंग गूगल फॉर्म्स फॉर ए मेटिक्युलस डॉक्यूमेंटेशन” विषय पर अपने शोध और नवाचार को प्रस्तुत किया। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत समर्पण के साथ आधुनिक तकनीक को चिकित्सा क्षेत्र में प्रभावी रूप से अपनाने का भी एक सशक्त उदाहरण है।

 

डॉ. रोहित अग्रवाल ने कहा “अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंदौर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ नेत्र चिकित्सा समुदाय की सामूहिक प्रगति का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य उपचार से आगे बढ़कर नवाचार और ज्ञान के माध्यम से मरीजों के जीवन में स्थायी बदलाव लाना है। मेरा यह वीडियो इसी दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।”

डॉ. रक्षित अग्रवाल ने कहा “देशभर के वरिष्ठ विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं की उपस्थिति में यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए प्रेरणादायक है। यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि नई तकनीक और रिसर्च को अपनाकर हम नेत्र रोगों के इलाज में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं। मेरा प्रयास है कि क्लिनिकल प्रैक्टिस में आधुनिक डिजिटल टूल्स को शामिल कर मरीजों को और बेहतर देखभाल प्रदान की जा सके।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!