
संघ के शताब्दी वर्ष पर संजय स्पंदन की प्रस्तुति
*इंदौर:राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मानव सेवा प्रकल्प “संजय स्पंदन”द्वारा संघ की प्रार्थना और उसके हिंदी अनुवाद का वीडियो जारी (रिलीज़ )किया गया। आज गुड़ी पड़वा, नव संवत्सर एवं संघ संस्थापक श्री हेडगेवार जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री लक्ष्मणजी नवाथे के कर कमलों से इस वीडियो एवं पोस्टर का विमोचन सम्पन्न हुआ । संघ की संस्कृत प्रार्थना का गायन वरिष्ठ शिक्षाविद प्राचार्य डॉ लिली डावर द्वारा एवं उसका हिंदी में भावार्थ प्रोफेसर राजीव शर्मा अंतरराष्ट्रीय कवि द्वारा किया गया.आर.एस.एस के इंदौर विभाग संघ चालक डॉ मुकेश मोढ ने वीडियो के संदर्भ में शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रो.राजीव शर्मा एवं डॉ लिली डावर ने संघ की प्रार्थना इतने भावपूर्ण ढंग से गाई है कि इसे सुनकर हम सभी स्वयं सेवकों को गर्व हो रहा है,उन्होंने कहा कि इन दोनों ने इतना अच्छा कार्य स्वप्रेरणा से किया है,मै बहुत बहुत बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि इसके माध्यम से संघ की प्रार्थना को जन जन तक पहुंचने और समझने में आसानी होगी।*



