.
विविध

इस्कॉन मंदिर एवं तालाब के सौंदर्यीकरण की बहुप्रतीक्षित मांग 

आज हिन्दू नववर्ष पर होगी पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ

.

इस्कॉन मंदिर एवं तालाब के सौंदर्यीकरण की बहुप्रतीक्षित मांग

आज हिन्दू नववर्ष पर होगी पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने किया तैयारियों का पूर्वावलोकन

इंदौर,। लम्बे अरसे से चल रही निपान्या स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मंदिर से जुड़े तालाब का सौंदर्यीकरण करने और तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की बहुप्रतीक्षित मांग हिन्दू नववर्ष की पवित्र बेला में गुरुवार को सुबह 10 बजे पूरी होने जा रही है जब राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस्कॉन मंदिर पहुंचकर राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी और इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास के सानिध्य में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर भगवान राधा-गोविन्द के विशेष श्रृंगार दर्शन के साथ ही गोवंश की पूजा भी करेंगे।

राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं क्षेत्र के पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने बुधवार को मंदिर से जुड़े हरि अग्रवाल, शैलेन्द्र मित्तल, अशोक गोयल, किशोर गोयल, गिरधर गोपाल दास, लक्ष्मण दास, अद्विधरण दास, रणवीर दास सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचकर इस परियोजना की जानकारी भी प्रदान की और यह भी बताया कि राज्य शासन ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। गुरुवार को सुबह 10 बजे इस्कॉन मंदिर और राज्य शासन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुढी पडवा के उपलक्ष्य में इस योजना का शुभारंभ कर इस्कॉन मंदिर पहुंचकर राधा-गोविन्द के दर्शन के साथ ही गोवत्स का पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों का मंत्री तुलसी सिलावट एवं मंदिर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ अवलोकन किया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!