.
इंदौर

रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल: इंदौर में मिल रहा है देशभर के शाही और देसी स्वादों का अनुभव*

पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 29 मार्च तक चल रहा है आयोजन*

.

*‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल: इंदौर में मिल रहा है देशभर के शाही और देसी स्वादों का अनुभव*

*द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 29 मार्च तक चल रहा है आयोजन*

*इंदौर:* भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी होती है। कहीं राजघरानों में बनने वाले समृद्ध पकवान मिलते हैं तो कहीं जंगल और देहात से जुड़े सादे लेकिन भरपूर स्वाद वाले व्यंजन। इन्हीं पारंपरिक और शाही स्वादों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक “रॉयल एंड रस्टिक – ए सेलिब्रेशन ऑफ टाइमलेस फ्लेवर्स” फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल रोज़ाना शाम 7 बजे से शुरू हो रहा है, जिसमें मेहमान पारंपरिक भारतीय पकवानों का खास अनुभव ले रहे हैं।

फूड फेस्टिवल में शाही पकवान और देसी स्वादों का संगम देखने को मिल रहा है। मेन्यू में लाल मांस, जंगल मांस, मटन रोगन जोश, बटर चिकन, दाल बाटी चूरमा, राजस्थानी गट्टे की सब्जी, कढ़ी पकौड़ा, तंदूरी व्यंजन और पारंपरिक चटनियां शामिल हैं। इसके साथ ही लाइव कुकिंग स्टेशन पर दाल बाटी, तंदूरी, बाजरे और मक्के की रोटियां, कबाब और सींक कबाब मौके पर तैयार किए जा रहे हैं। मिठाइयों में मालपुआ, घेवर, मूंग दाल हलवा, रबड़ी और अन्य पारंपरिक मिठाइयां भी मेहमानों को परोसी जा रही हैं।

द पार्क के एक्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया,
“भारतीय खानपान की सबसे बड़ी खासियत उसकी विविधता और परंपरा है। इस फूड फेस्टिवल को तैयार करते समय हमारी कोशिश रही कि मेन्यू में ऐसे व्यंजन शामिल किए जाएं जो भारत की शाही रसोई के साथ-साथ ग्रामीण और पारंपरिक किचन का भी प्रतिनिधित्व करें। कई डिशेज को पारंपरिक मसालों और पुराने तरीकों से तैयार किया जा रहा है ताकि उनका मूल स्वाद बरकरार रहे। हमारा उद्देश्य है कि मेहमान यहां आकर भारतीय पाक परंपरा के उन असली स्वादों को महसूस करें जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।”

द पार्क के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा,
“आज के समय में लोग नए-नए फ्यूजन फूड का अनुभव करते हैं, लेकिन पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की अपनी अलग पहचान और आकर्षण है। रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल के माध्यम से मेहमानों को ऐसा डाइनिंग अनुभव देने की कोशिश की गई है, जहां शाही ठाठ और देसी स्वाद दोनों का संतुलित मेल दिखाई दे। यह फेस्टिवल खाने के शौकीनों के लिए खास है। साथ ही उन लोगों को भी आकर्षित कर रहा है जो भारतीय खानपान की विविधता और उसकी विरासत को करीब से समझना चाहते हैं।”

इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से भारतीय पारंपरिक पकवानों की समृद्ध विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के दौरान मेहमानों को एक ही स्थान पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के शाही और देसी स्वादों का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!