
अग्रसैन सोशल ग्रुप इंदौर एवं बड़वाह के तत्वाधान में ओंकारेश्वर में अग्रवाल वैश्य जनों के लिए आयोजित परिचय सम्मेलन संम्पन
– 115 से अधिक युवाओं ने मंच से अपना परिचय दिया
20 सम्बंध तय होने की स्थिति

इंदौर/ बड़वाह।अग्रसैन सोशल ग्रुप इंदौर एवं बड़वाह के सयुक्त तत्वाधान में ओंकारेश्वर में अग्रवाल वैश्य जनों के लिए आयोजित परिचय सम्मेलन संम्पन हुआ।
अग्रसैन सोशल ग्रुप इंदौर के सहयोग एवँ मार्गदर्शन में निमाड़ क्षेत्र के अग्रवाल वैश्य जनों के लिए ओंकारेश्वर में पहली बार जायसवाल अतिथि गृह में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। अग्रसैन सोशल ग्रुप बड़वाह ने इस आयोजन की सभी व्यस्थाओं को बहुत सुन्दर मूर्त रूप दिया।
ग्रुप समन्यवक राजेश गर्ग संचालक शिव जिन्दल ने बताया की सम्मेलन को 650 से अधिक युवक युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई। दिन भर में 115 से अधिक युवाओं ने मंच से अपना परिचय दिया एवँ देर शाम तक 20 सम्बंध तय होने की स्थिति में थे। सम्मेलन स्थल पर सभी के लिए निःशुल्क नाश्ते एवँ भोजन की व्यस्था की गयी। सभी प्रत्याशियों के बॉयोडाटा बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किये गये। अग्रसैन सोशल ग्रुप बड़वाह के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने निमाड़ क्षेत्र के सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। परिचय सम्मेलन के समापन समारोह में नगरपालिका बड़वाह के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अध्यक्ष कमलेश मित्तल राजकुमार बंसल सम्मेलन संयोजक विनोद गोयल सतीश गोयल हरसूद विजय गर्ग जगदीश बंसल गोपाल गर्ग हरीश अग्रवाल निरंजन गुप्ता गजेन्द्र अग्रवाल ओंकारेश्वर को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मिलन संपर्क में ग्रुप की महिला प्रकोष्ठ की सविता जिन्दल अनिता एरन संगीता गोयल सुमन गोयल अनिता एरन कविता अग्रवाल निशा अग्रवाल बड़वाह की भूमिका सराहनीय रही। देर शाम तक ग्रुप के 50 से अधिक सदस्य व्यस्थाओं को सम्हालने में अपना योगदान दे रहे थे।



