
मज़ाक-मस्ती के बीच काम की सीख भी देते हैं अक्षय कुमार, जॉली एलएलबी 3 की टीम ने खोले राज
मुंबई/ इंदौर। मज़ाक-मस्ती के बीच काम की सीख भी देते हैं अक्षय कुमार, जॉली एलएलबी 3 की टीम ने खोले राज
मज़ाक औ एवंर शरारतों के लिए मशहूर अक्षय कुमार, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कभी-कभी जबरदस्त सीख भी दे देते हैं? जॉली एलएलबी 3 की टीम ने इसका खुलासा किया।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने मज़ेदार अंदाज़ और सेट पर किए जाने वाले प्रैंक्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जॉली एलएलबी 3 की टीम का कहना है कि उनके अंदर सिर्फ मस्ती ही नहीं, बल्कि समझदारी भरी बातें करने वाला मेंटर भी छिपा है।
स्टार गोल्ड पर हुए एक मज़ेदार राउंडटेबल में फिल्म के सितारे अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला साथ बैठे और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान सेट पर हुई मस्ती के किस्से भी सामने आए और यह भी पता चला कि अक्षय कई बार मज़ाक करते-करते अचानक काम की सीख भी दे देते हैं।
माहौल और मज़ेदार तब हो गया जब दोनों जॉली — अक्षय और अरशद — “हूज़ मोर लाइकली टू” गेम में आमने-सामने आए और सेट पर सबसे ज़्यादा शरारत किसने की, इसका भी खुलासा किया।
देखिए यह खास राउंडटेबल और जॉली एलएलबी 3 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ स्टार गोल्ड पर, 22 मार्च रात 8 बजे।



