बड़वाह। रंग पंचमी पर बड़वाह में होगा भव्य फाग उत्सव का आयोजन एवं निकलेगी ऐतिहासिक गैर

कपिल वर्मा बड़वाह। संस्था नवसृजन एवं राकेश गुप्ता मित्रमंडल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंग पंचमी की पूर्व संध्या को 7 मार्च को नगर पालिका प्रांगण में भव्य फाग उत्सव मनाया जाएगा एवं रंग पंचमी पर ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण फाग यात्रा (रंगारंग गैर) निकाली जाएगी।
संस्था नवसृजन के संयोजक राकेश गुप्ता ने बताया कि संस्था नवसृजन के द्वारा विगत 22 वर्षों से रंगपंचमी उत्सव नगर में मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर दिनांक 7 मार्च को नगर पालिका प्रांगण में फाग उत्सव मनाया जाएगा।
जिसमें वृंदावन के कलाकारों के द्वारा ब्रज की होली एवं अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में दिनांक 8 मार्च को प्रातः 10 बजे से नागेश्वर मंदिर से श्री राधाकृष्ण फाग यात्रा (रंगारंग गैर) निकाली जाएगी जिसमें भगवान श्री राधा कृष्ण की झांकी, आदिवासी मांदल, रंग – गुलाल उड़ाने वाली मशीन, ढोल ताशे, भजन मंडली रहेगी। श्री गुप्ता ने बड़वाह नगर एवं आसपास के क्षेत्र के रहवासियों से दोनों कार्यक्रम में पधारकर आनंद लेने का अनुरोध किया है।



