.
इंदौर

इंदौर में रंगों और संगीत के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ ‘होलीस्थान

होलीस्थान

.

इंदौर में रंगों और संगीत के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ ‘होलीस्थान

इंदौर – रंगों का पर्व होली इस वर्ष इंदौर में और भी खास बन गया जब शहर के सबसे बड़े और चर्चित होली इवेंट “होलीस्थान का भव्य आयोजन लाभ गंगा गार्डन, इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शानदार आयोजन में शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया और रंगों, संगीत तथा मनोरंजन के साथ होली का भरपूर आनंद लिया।

होलीस्थान इस बार पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित किया गया था, जहां युवाओं से लेकर परिवारों तक सभी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन स्थल को रंगीन सजावट और फेस्टिव माहौल से सजाया गया था, जिससे हर ओर होली का उत्साह देखने को मिला।

इवेंट का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल डीजे – डीजे जेनिया और डीजे कैटरीना रहीं, जिनकी शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। उनकी बीट्स पर लोग घंटों तक झूमते और नाचते नजर आए। इसके अलावा लाइव डीजे, रेन डांस, ऑर्गेनिक गुलाल और कई मनोरंजक गतिविधियों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

इस आयोजन में बच्चों के लिए भी किड्स जोन की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां उनके लिए सुरक्षित और मजेदार गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं फूड स्टॉल्स पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी लोग सुरक्षित और आरामदायक माहौल में होली का जश्न मना सके।

इवेंट के आयोजक सुक्रत राय ने कहा, “होलीस्थान को इंदौरवासियों का जो प्यार और उत्साह मिला है, वह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। हमारा उद्देश्य हमेशा से शहर को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना रहा है जहां लोग सुरक्षित और शानदार माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें। हमें खुशी है कि इस साल का आयोजन भी बेहद सफल रहा और लोगों ने इसे दिल से सराहा।”

IMG 20260305 WA0030 IMG 20260305 WA0029 IMG 20260305 140840

इंदौर में होली के सबसे बड़े और लोकप्रिय आयोजनों में शामिल हो चुका होलीस्थान हर साल अपने शानदार आयोजन और नई थीम के कारण लोगों के बीच खास पहचान बना रहा है। इस वर्ष भी होलीस्थान ने रंगों, संगीत और मनोरंजन के साथ शहरवासियों को एक यादगार अनुभव दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने आयोजन की जमकर सराहना की और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह के भव्य आयोजन की उम्मीद जताई। होलीस्थान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंदौर में त्योहारों का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!