
केंद्रीय जेल इंदौर में होली उत्सव धूमधाम से मनाया

इंदौर। केंद्रीय जेल इंदौर पर होली के पावन पर्व पर होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर डॉ वरुण कपूर IPS ( महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं) मध्य प्रदेश शासन सपरिवार उपस्थित रहे ।
सर्वप्रथम केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर द्वारा सभी स्टाफ एवं बंदियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तत्पश्चात महानिदेशक महोदय का सपरिवार जेल पर आगमन हुआ जिनका स्वागत जेल के मुख्य द्वार पर किया गया । बंदियों द्वारा महानिदेशक का पुष्प एवं गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया।
जेल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिला एवं पुरुष बंदियो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, पुरुष बंदियो द्वारा भगोरिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया होली के इस शुभ अवसर पर महानिदेशक महोदय डॉ. श्री वरुण कपूर IPS द्वारा गीत गाया एवं बंदियों का उत्साह वर्धन किया गया इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर एवं उप अधीक्षक संतोष कुमार लड़िया एवं उप अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय ने भी गीतों की प्रस्तुति दी, इस रंगारंग कार्यक्रम के समापन पर सभी बंदियों ने ढोल के थाप पर नृत्य किया।



