.
मध्यप्रदेशइंदौर

मीडिया कर्मियों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी

मीडियाकर्मियों की भाग-दौड़ वाली जीवनशैली में गीत-संगीत राहत देता है-कलेक्टर शिवम वर्मा

.

मीडिया कर्मियों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी

मीडियाकर्मियों की भाग-दौड़ वाली जीवनशैली में गीत-संगीत राहत देता है-कलेक्टर शिवम वर्मा

5 घंटे चले कार्यक्रम में पत्रकारों ने लता, किशोर, मुकेश, रफी, कुमार शानू, सोनू निगम के चुनिंदा नगमे पेश किए

Sangit Sandhya 16 Sangit Sandhya 8 Sangit Sandhya 12 Sangit Sandhya 11

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब द्वारा पहली बार आयोजित संगीत संध्या फनकार भी कलाकार में रविवार को 50 से ज्यादा पत्रकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवम वर्मा, प्रेस क्लब के दीपक कर्दम, पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगीत संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और मीडियाकर्मियों ने किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश, सोनू निगम, कुमार शानू , मन्ना डे, एसपी बालसुब्रमण्यम, यसुदास और अन्य गायकों के चुनिंदा गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मीडिया कर्मियों की भाग दौड़ वाली जीवनशैली में गीत-संगीत उन्हें बहुत राहत प्रदान करता है, इसलिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए आयोजित होने वाले ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि इंदौर प्रेस क्लब का यह पहला प्रयास है, जिसका हमें अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, महासचिव प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय भट्ट, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने कहा कि इस बार 50 से ज्यादा प्रतिभागियों की एंट्री प्राप्त हुई थी, समय अभाव के कारण कुछ लोगों को हम इस बार मौका नहीं दे पाए। लेकिन भविष्य में भव्य पैमाने पर पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगीत संध्या में पूर्व विधायक जीतू जिराती ने भी पत्रकारों का उत्साह वर्धन किया और गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी मीडिया कर्मियों का स्वागत कर उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शहर की ख्यात गायिका शुभी चौहान, प्रिया चौहान और अनीता पटेल ने विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप जोशी एवं प्रमोद दीक्षित ने बताया कि संगीत संध्या में मनीष शर्मा, अजय बक्शी, श्याम कामले, मुकेश तिवारी, सिद्धार्थ माछीवाल, नरेंद्र जोशी, अभय तिवारी, उमेश त्रिवेदी, आशीष तिवारी, पूनम शर्मा, दिलीप परमार, राजवर्धन शांडिल्य, दिनेश सोलंकी, प्रदीप जोशी, प्रमोद दीक्षित, दीपक कर्दम, सुदेश तिवारी, आलोक बाजपेई, शरीफ कप्तान, तेज कुमार सेन, सुधीर वर्मा, पीयूष पारे, जयकिशन पेशवानी, सुशील दुबे, जावेद अहमद खान, विजय भट्ट, मनीष शर्मा, मनजीत खालसा, कृष्णकांत व्यास, अनोखीलाल मंडलोई, नवीन मौर्य, राजेश पिपलोदिया, मनोज वाणी एवं अन्य कई मीडिया के साथियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के सूत्रधार लक्ष्मीकांत पंडित और प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!