.
विविध

तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का सफल समापन, विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित

श्री वैष्णव कॉलेज एवं स्टडी आईक्यू

.

श्री वैष्णव कॉलेज एवं स्टडी आईक्यू के संयुक्त सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का सफल समापन, विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित

इंदौर। Shri Vaishnav College of Arts and Commerce, गुमास्ता नगर एवं Study IQ IAS indore के संयुक्त सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु समुचित दिशा-निर्देश एवं रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान सिविल सेवा परीक्षा की संरचना, चयन प्रक्रिया, अध्ययन सामग्री का चयन, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन तकनीक एवं सफलता की प्रभावी रणनीतियों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। प्रथम दिवस पर विशेषज्ञ गौरव शर्मा एवं हरी सिंह राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा की बारीकियों से अवगत कराया गया। द्वितीय एवं तृतीय दिवस पर सौरभ यादव एवं अंशुल तिवारी सर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए तैयारी के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया।

समापन सत्र में विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर Study IQ indore के मैनेजर रवि शंकर दुहौलिया एवं अंकित चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संस्था की ओर से निःशुल्क कोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही अंतिम दिवस पर विद्यार्थियों के लिए एक स्कॉलरशिप टेस्ट भी आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को विशेष लाभ प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी, समस्त समिति समन्वयक प्रो. विभोर एरेन, प्रो. डॉ. राकेश उपाध्याय, बीए विभाग संयोजक प्रो. हितेश चौधरी सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सिविल सेवा को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में समझा तथा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी Study IQ indore के सहयोग से ऐसे आयोजन निरंतर करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में आभार प्रदर्शन प्रो. श्रद्धा मानधन्या द्वारा किया गया तथा तकनीकी सहयोग प्रो. सत्यम पंचाल द्वारा प्रदान किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!