.
इंदौर

विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन हेतु तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का शुभारम्भ

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

.

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, गुमास्ता नगर में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन हेतु तीन दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यशाला लगातार तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सिविल सेवा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, तैयारी की रणनीति तथा अध्ययन संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने वाली प्रतिष्ठित संस्था स्टडी आईक्यू के विशेषज्ञ संकाय द्वारा सत्र संचालित किए गए। इस अवसर पर संस्था से आए विशेषज्ञ गौरव शर्मा एवं हरी सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए परीक्षा की तैयारी के व्यावहारिक पहलुओं, समय प्रबंधन तथा सफलता की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ परितोष अवस्थी, समस्त समिति समन्वयक प्रो. विभोर एरेन, प्रो. डॉ राकेश उपाध्याय, बीए विभाग संयोजक प्रो. हितेश चौधरी सहित अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए सिविल सेवा को करियर विकल्प के रूप में समझा तथा विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। महाविद्यालय प्रबंधन ने ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस अवसर पर प्रबंधन वर्ग ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अंत में आभार प्रो. श्रद्धा मानधन्या द्वारा व्यक्त किया गया तथा तकनीकी सहयोग प्रो. सत्यम पंचाल द्वारा प्रदान किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!